{"_id":"866e164ccf2f48459be29d15ef6f6133","slug":"jaat-aarakshan-movement-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से तेज होगी जाट आरक्षण की लड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से तेज होगी जाट आरक्षण की लड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं के बाद राज्यों में मिल रहे आरक्षण पर तलवार लटकने से जाट समाज ने फ्रंट फुट पर आने का एलान कर दिया है। हरियाणा के गोहाना में हुई सभा में आरक्षण के लिए जनवरी से लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया गया। यूपी के मंडलीय जनपदों में बड़ी रैली की जाएगी।
रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की सभा हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में हुई। सभा में शिरकत करने गए संगठन की मेरठ युवा विंग के जिलाध्यक्ष अमरदीप पंवार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण खारिज करने के बाद कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में राज्य में मिल रहे आरक्षण के खिलाफ रिट दायर कर दी है।
यूपी और दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकारों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले से समाज चिंतित है। सभा में आरक्षण को बचाने के लिए किसी भी स्तर तक जाकर लड़ाई लड़ने का एलान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि जनवरी से यूपी में सभाएं करके जाट समाज को संगठित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में फरवरी में पंचायत चुनाव के बाद लड़ाई तेज की जाएगी। इस मौके पर अनिल मंत्री, सुधीर, राहुल, संदीप जाखड़, वरुण सांगवान आदि मौजूद रहे।