{"_id":"5d2649688ebc3e6ccb57d0af","slug":"jaam-in-the-city-meerut-news-mrt432560833","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भीषण जाम, दिनभर लोग रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भीषण जाम, दिनभर लोग रहे हलकान
विज्ञापन
मेरठ-----छतरी वाले पीर से खेर नगर चौराहे तक लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रोजाना की तरफ बुधवार भी शहर के भीषण जाम रहा। 17 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। तीन करोड़ कांवड़ियों का बोझ मेरठ शहर कैसे झेलेगा, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को चिंता सताने लगी है। क्योंकि अभी कई मार्गों पर निर्माण भी अधूरा है। बुधवार शहर में जाम की रिपोर्ट एडीजी को मिली। जिसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई कप्तानों को ट्रैफिक का सुरक्षित रूट चार्ट बनाने की हिदायत दी।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर डीजीपी नोएडा में पुलिस व प्रशासन की मीटिंग ले चुके है। हरिद्वार प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कांवड़ियों की संख्या पांच करोड़ पार करेगी। जिस पर मेरठ पुलिस ने अंदाजा लगाया कि करीब तीन करोड़ कांवड़ियां मेरठ शहर से होकर गुजरेंगे। जिससे मेरठ शहर में जाम की बड़ी समस्या हो सकती है। तीन दिन से एडीजी मेरठ जोन मेरठ शहर के जाम की स्थिति की रिपोर्ट ले रहे है।
बुधवार मेरठ शहर में भीषण जाम लगने पर एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति में ये हाल है, जब शहर से तीन करोड़ कांवड़ियों का जनसैलाब जाएगा। तब क्या स्थिति होगी। इसको लेकर सुरक्षित ट्रैफिक प्लान बनाए, ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। पुलिस से सभी रूटों की जानकारी मांगी। पुलिस ने शहर के चारों तरफ अधिकांश रूट पर निर्माण चलने की बात कहीं है। जिसकी रिपोर्ट निर्माण कराने वाले संबंधित विभागोें को भेजी गई।
विज्ञापन
भीषण जाम, लोग परेशान
शहर में बुधवार दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। खैरनगर, बच्चा पार्क, रेलवे रोड चौराहा समेत कई चौराहों पर जाम था। लोग पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घनघनाते रहे, लेकिन पुलिस कर्मी दूर तक नहीं था। हालांकि कुछ जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाले रखा। कई जगहों पर लोगों को खुद ट्रैफिक की व्यवस्था संभालनी पड़ी। लोग एक दूसरे के वाहनों को हटवाकर अपने वाहन निकालते नजर आए।
कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने के चलते ट्रैफिक का प्लान फिर से तैयार किया जा रहा है। कई मार्ग पर अभी निर्माण चल रहा है। उसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज चुके है। ट्रैफिक बेहतर करने का प्रयास है।
संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक मेरठ
ट्रैफिक का प्लान बनाया गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने को लेकर पुलिस अभी से तैयारी में जुटी है। इस बार सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर चुनौतियां है, लेकिन पुलिस इसको बेहतर तरीके से निपटेगी।
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन