फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaach hogi dobaara

दोबारा जांच होगी छात्र की मौत की

Sun, 21 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 21 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
jaach hogi dobaara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानी ब्लॉक के कुराली गांव स्थित एम पब्लिक स्कूल में करंट से छात्र की मौत के मामले में दोबारा जांच होगी। मजिस्ट्रेट जांच पर सवाल उठने के बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम-ई ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

कुराली निवासी रचित उर्फ लक्की पुत्र राजेश कुमार गांव के ही एम पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। 18 मई की सुबह रचित अपनी बहन नंदिनी के साथ स्कूल की नल पर पानी पीने गया था। नल में करंट आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। वर्तमान में एसडीएम सरधना ने इसकी जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इसमें कई सवाल थे, जिन्हें अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता उठाया। रिपोर्ट में स्कूल की जगह रिहायशी घेर बताने के साथ कई ऐसे बिंदु थे, जिनमें झोल था। इस पर डीएम जगतराज त्रिपाठी ने एडीएम ई-दिनेश चंद से वार्ता की। जांच रिपोर्ट पर उठाये गये सवालों का संज्ञान लेते हुए दोबारा किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराने के लिए कहा। एडीएम-ई ने शनिवार को ही जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed