फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It was not possible to raise problems by joining parties: Lokesh Aggarwal

दलों से जुड़कर समस्या उठाना संभव नहीं था: लोकेश अग्रवाल

Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
It was not possible to raise problems by joining parties: Lokesh Aggarwal
मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ महामंत्री के पद से इस्तीफा देकर नया संगठन बनाने वाले लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि किसी राजनैतिक दल से जुड़कर व्यापारी राजनीति करना संभव नहीं है। बनवारी लाल कंछल पहले भाजपा में रहे और अब सपा से जुड़े हैं। ऐसे में व्यापारियों की बातों को उठाने में भारी असुविधाएं सामने आ रहीं थीं। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए नए संगठन का गठन किया गया है।
विज्ञापन

लोकेश अग्रवाल ने अपना नया संगठन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर को कराया। संगठन का विस्तार करते हुए अभी तक 10 जिलों में कमेटी तैयार कर ली गई है। अब लखनऊ में 16 जनवरी को सम्मेलन कर प्रदेश, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। संगठन का देश भर में विस्तार करने की कड़ी में उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए खुलेंगे सहायता केंद्र
संगठन अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि 75 जिलों में कमेटी तैयार की गई है। हर जिले में व्यापारियों के लिए सहायता केंद्र खोले जाएंगे। यह सहायता केंद्र व्यापारियों की समस्याओं की उचित प्लेटफार्म प्रदान करेंगे। व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ेंगे। सर्वप्रथम फूड एक्ट और अन्य नियमों में परिवर्तन कराया जाएगा। आज एमएनसी के लिए अलग और व्यापारियों के अलग नियम हैं। व्यापारी को साल में दुकान 70 दिन बंद करने के लिए बाध्य किया जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग 24 घंटे होती है। मॉल पूरे सप्ताह खुलते हैं। व्यापारी को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जिलों में तैयार हुई कमेटी
लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक हाथरस, बदायूं, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, सुलतानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में कमेटी का गठन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed