फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It rained since morning, the weather was pleasant throughout the day

सुबह से हुई रिमझिम बारिश, दिनभर खुशनुमा रहा मौसम

Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
It rained since morning, the weather was pleasant throughout the day
मेरठ..कंवलजीत..मौसम बदला हुई हलकी बूंदाबांदी के दौरान गुजरते लोग.....संवाद
मोदीपुरम। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की सुबह राहत भरी रही। सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी लगभग 11 बजे तक होती रही, जिस कारण दिनभर मौसम खुशनुमा रहा और शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 4.2 मिमी दर्ज की गई। बुधवार की सुबह आसमान पर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इससे उमस का असर भी कम हुआ। उमस का असर कम होने से शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि दो दिन में पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा। इस बार बारिश अच्छी होने की संभावना है। इससे फसलों को भी लाभ मिलेगा। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 65 दर्ज किया गया। गंगानगर में 70, जयभीम नगर में 58, पल्लवपुरम में 68, बेगमपुल 77, दिल्ली रोड 76 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed