फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is very important to follow the ideals of Lord Mahavira

Meerut News: भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाना अत्यंत आवश्यक

Wed, 12 Mar 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
It is very important to follow the ideals of Lord Mahavira
सरधना। नगर में आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में पदम प्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में निर्मित सौरभ सागर अतिथि भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। गुरुदेव का मंगल प्रवेश पारसनाथ दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर से श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ।
विज्ञापन

प्रभु महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। बच्चों ने गुरु भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय मंदिर कमेटी द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। ध्वजारोहण मनोज जैन, मयंक जैन, निशंक जैन द्वारा किया गया। सौरभ सागर अतिथि भवन का लोकार्पण धनपाल जैनी, अरिहंत जैन एवं कुणाल जैन, संभव जैन, यश जैन ने किया। मंगल में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यदि धरती पर किसी की त्याग और तपस्या को देखना है तो एक बार दिगंबर जैन संतों को देख लें, जैन संतों की तपस्या जैसी तपस्या करना अत्यंत कठिन है।
विज्ञापन

धर्म सभा में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के आदर्शों और संदेशों को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। नमन जैन ने बताया कि गुरुदेव के सानिध्य में 12 से 14 मार्च तक भव्य और अद्वितीय श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में किया जाएगा। इस मौके पर राजीव जैन, पंकज जैन, पुनीत जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed