{"_id":"6a8c461273d4f3538b02c32f","slug":"issue-of-school-video-going-viral-heats-up-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113377-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्यालय का वीडियो वायरल करने का मामला गरमाया\nकार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्यालय का वीडियो वायरल करने का मामला गरमाया कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
सरधना। स्कूल की वीडियो बनाने पर अधिवक्ता पर एफआईआर और जेल भेजने के मामले में एसडीएम और सीओ से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरोगा पर कार्रवाई की मांग, सीओ और एसडीएम से मिले अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सीओ और एसडीएम से मुलाकात कर दोनों युवकों को राहत देने और कार्रवाई करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बताया गया कि कुछ दिन पहले सरधना निवासी अधिवक्ता संयम पांचाल व अयान ने कालंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में विद्यालय भवन की जर्जर हालत, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। शिक्षा विभाग ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा था कि जिस भवन का वीडियो बनाया गया है, उसे पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है और उसमें विद्यालय संचालित नहीं हो रहा है। विभाग के अनुसार विद्यालय का संचालन दूसरे भवन में किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग और सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने संयम पांचाल और अयान को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम न्यायालय से जमानत नहीं मिलने पर दोनों को जेल भेज दिया। इनमें संयम पांचाल अधिवक्ता बताए गए हैं। मामला सोमवार को सरधना बार पहुंचा तो अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इसके बाद बार प्रतिनिधिमंडल सीओ आशुतोष कुमार और एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मिला।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने वाले दरोगा ने अधिकारियों को पूरी जानकारी नहीं दी और उन्हें गुमराह किया। उनका आरोप था कि संयम पांचाल के अधिवक्ता होने की जानकारी भी अधिकारियों को नहीं दी गई। अधिवक्ताओं ने दरोगा को निलंबित करने की मांग की। वहीं एसडीएम से दोनों युवकों को तत्काल जमानत देने की मांग की गई।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद आरिफ अली, महामंत्री संजीव पंवार, जितेंद्र पांचाल, मोहम्मद दानिश, दीपक कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि युवकों द्वारा भ्रामक वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। अधिवक्ताओं को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।