{"_id":"6a32a7524710ce7dd30f6558","slug":"issue-of-illegal-construction-on-pond-land-heats-up-chairperson-seeks-police-force-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112709-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया, चेयरपर्सन ने मांगा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया, चेयरपर्सन ने मांगा पुलिस बल
विज्ञापन
सरधना। कालंद चुंगी पर सरकारी भूमि पर होता अवैध निर्माण। पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद चुंगी तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
बुधवार को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष ने बताया कि कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन बाद में फिर निर्माण शुरू कर दिए जाने की जानकारी मिली। अध्यक्ष ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने उपजिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट और तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि अवैध निर्माण को हटाकर तालाब की भूमि को सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
तालाब की भूमि पर निर्माण रोकने की मांग
सरधना। कालंद चुंगी स्थित तालाब भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर आरोप लगाया कि तालाब की भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कई बार शिकायत और निर्माण कार्य रुकवाने के प्रयासों के बावजूद निर्माण जारी है। राजीव राणा ने बताया कि मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सरधना को निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो एसडीएम सरधना, नगर पालिका प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों को पार्टी बनाकर एनजीटी में शिकायत की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में भूमेश कुमार सोम, यज्ञदत्त शर्मा, जगपाल फौजी, मनोज सोम, डॉ. संजय चौहान, संगीत सिंह सोम, सुनील प्रजापति, डॉ. उनेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, अरुण सोम और रविंद्र सिंह मौजूद रहे।