फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issue of GIS survey raised before minister

Meerut News: मंत्री के सामने उठाया जीआईएस सर्वे का मामला

Fri, 10 Jan 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Issue of GIS survey raised before minister
मेरठ। शहर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को उद्यमियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। उनके समक्ष जीआईएस सर्वे और औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने का मामला उठा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगों की मूलभूत आवश्यकता बिजली, कनेक्टिविटी आवागमन के साधन एवं सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा है। इसी का परिणाम है कि आज मेरठ सहित पूरे प्रदेश में औद्योगिक विकास का सकारात्मक माहौल है, जिसका उद्यमियों सहित प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। उद्यमियों की समस्या एवं उनके सुझाव से अवगत होते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजय गुप्ता ने हाउस टैक्स जीआईएस सर्वे का विषय रखा। गौरव जैन, निपुण जैन, नितिन कपूर, रविंदर एलन, कमल ठाकुर आदि ने नए सरकारी औद्योगिक पार्क विकसित करना एवं पूर्व में स्थापित लीजड औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड करने का विषय मुख्य रहा। विपुल सिंघल ने शहर के ट्रैफिक जाम का विषय रहा जिसमें ई रिक्शा एवं अवैध टेम्पो पर नियंत्रण की मांग की। सेंट्रल मार्केट को शुल्क अदायगी के साथ कॉमर्शियल भू-उपयोग में परिवर्तित करने का विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आशुतोष अग्रवाल ने शहर के पुराने व्यावसायिक क्षेत्रों को मेरठ विकास प्राधिकरण की महायोजना में कॉमर्शियल दर्शाने का प्रावधान करने की मांग की। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा के एमडीए उन सभी क्षेत्रों को जो सैकड़ों वर्षों से व्यावसायिक है को भी हर बार महायोजना में रेजिडेंशियल ही दर्शा रहा है जो के सही होना अति आवश्यक है। मंत्री से मुख्य बाजारों में पुलिस की चेकिंग बढ़ाने, अवैध ऑटो स्टैंड पर कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed