{"_id":"63a9926db500c8051e705ed5","slug":"ishant-accused-taken-into-police-custody-in-case-of-beaten-up-with-ssi-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अवैध खनन मामले में पुलिस से गाली-गलौज, SSI के साथ हाथापाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली-जेसीबी समेत आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अवैध खनन मामले में पुलिस से गाली-गलौज, SSI के साथ हाथापाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली-जेसीबी समेत आरोपी दबोचा
Mon, 26 Dec 2022 05:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:54 PM IST
सार
Meerut News : अवैध खनन के मामले में पुलिस से गाली-गलौज की गई। यही नहीं आरोपी युवक ने SSI के साथ हाथापाई भी कर दी। पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी समेत आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में अवैध खनन के मामले में पुलिस के साथ अभद्रता और एसएसआई से हाथापाई करना एक युवक को भारी पड़ गया। एसएसआई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएसआई सतीश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि सूचना मिली थी कि गांव सठला में अवैध खनन हो रहा है। वे खुद उप-निरीक्षक मनोहरलाल, देवेश कुमार व कास्टेबल मोहित और गौरव चौधरी के साथ गांव सठला पहुंचे। उन्होंने देखा कि जेसीबी द्वारा चार ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में पुलिस इशांत उर्फ ईशू खटीक निवासी आकांशा कॉलोनी को लेकर थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। इस दौरान उसने एसएसआई सतीश कुमार के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई