फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Iron trader kills knife with knife, demand for government jobs including 1 crore

व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, DM-SSP को जमीन पर बैठाया, रखी ये मांग

Tue, 21 Nov 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Nov 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Iron trader kills knife with knife, demand for government jobs including 1 crore
डीएम व एसएसपी को जमीन पर बैठाकर जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लोहा व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। व्यापारी की हत्या के विरोध में गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। वहीं भाजपा नेता विनीत शारदा ने दोनों अफसरों को जमीन पर बैठाकर पीड़ित परिवार द्वारा मांगी एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही।

विज्ञापन


सूरजकुंड रोड स्थित देवीनगर निवासी लोहा व्यापारी सुनील प्रकाश गर्ग (60) की रविवार शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सुनील संघ से भी जुड़े थे। देर रात उनका शव खून से लथपथ फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय के सामने नाले में मिला था। सोमवार सुबह पीड़ित परिवार के घर पर लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सुनील के बेटे शुभम को सरकारी नौकरी की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं व्यापारी की हत्या पर भाजपा और व्यापारी नेताओं के न पहुंचने व पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर लोगों ने इंदिरा चौक के पास हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर भाजपा नेता विनीत शारदा, सुनील भराला और महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सपा और बसपा के कार्यकर्ता पहुंचे। एसपी सिटी, एसडीएम सिटी पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। विनीत शारदा ने पुलिस प्रशासन के आला अफसरों को फोन कर मौके पर बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मधुसूदन घी के प्लांटों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

डीएम और एसएसपी पहुंचे

Iron trader kills knife with knife, demand for government jobs including 1 crore
गुस्साए लोगों ने वाहन रोककर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

मामला तूल पकड़ने की जानकारी पर डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता विनीत शारदा ने दोनों अफसरों को जमीन पर बैठाकर पीड़ित परिवार द्वारा मांगी एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कही। डीएम ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को अर्थिक मदद व सुनील के बेटे शुभम को सरकारी नौकरी दिलवाने का प्रयास करने की बात कही। एसएसपी ने भी जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

शाम को अंतिम संस्कार 
सुनील के शव का पोस्टमार्टम के बाद शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। लोग या व्यापारी नेता फिर से जाम न लगा दे, इसको देखते हुए सुबह से ही सूरजकुंड पर पुलिस का चप्पे चप्पे पर पहरा लगाया गया। वहीं दोपहर में व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, विपुल सिंघल, सतीश चंद जैन समेत कई व्यापारी नेताओं ने डीएम से मिलकर जल्द आर्थिक मदद की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed