फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Irfan Pathan's makeup artist Fayyaz Ansari resident of Nagina dies in West Indies

इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट की मौत: वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान, परिजनों में शोक की लहर

Sun, 23 Jun 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jun 2024 03:01 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना का रहने वाला 22 साल का युवक पिछले करीब सात वर्षो से मुंबई में सैलून चलाता था। इस दौरान युवक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान का मैकअप आर्टिस्ट बन गया। इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। युवक भी पठान के साथ ही था।

विज्ञापन
Irfan Pathan's makeup artist Fayyaz Ansari resident of Nagina dies in West Indies
फय्याज अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट और नगीना के रहने वाले 22 वर्षीय फय्याज अंसारी की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई है। युवक की मौत का समाचार नगीना पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला काजी सराय प्रथम निवासी पालिका सभासद मोहम्मद अहमद ने बताया कि उसका तहेरा भाई फय्याज अंसारी पिछले करीब सात वर्षों से मुंबई में सैलून चलाता था। इस दौरान फय्याज पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान का मैकअप आर्टिस्ट बन गया था। वह पठान के साथ विदेशी दौरों पर भी जाने लगा।
विज्ञापन


बताया कि इस समय आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जा रहे हैं। इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। फय्याज भी पठान के साथ ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 21 जून की शाम को सूचना आई की फय्याज की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। इरफान पठान खुद ही वेस्टइंडीज में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फय्याज अंसारी के शव को लेकर दिल्ली आएंगे।

उसके बाद परिजन दिल्ली से शव लेकर नगीना आएंगे। बताते चलें कि मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। करीब आठ दिन पूर्व ही वह नगीना से मुंबई गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed