{"_id":"61eb09c7162c8c4ed3519db8","slug":"iqra-hassan-sp-and-independent-meerut-news-mrt574256944","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित इकरा हसन ने कैराना से किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित इकरा हसन ने कैराना से किया नामांकन
विज्ञापन
इकरा हसन
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकरा हसन ने सपा और निर्दलीय
शामली। कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन ने भी शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी उन्होंने एक सैट दाखिल किया है। हालांकि नामांकन के बाद भी उन्होंने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि भाई नाहिद हसन ही पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। यदि किसी वजह से नाहिद हसन का नामांकन निरस्त होता है तो वह चुनाव में उतरेंगी। उन्होंने नाहिद हसन का टिकट कटने को भी अफवाह बताया है। नाहिद हसन की ओर से नामांकन के पहले दिन 14 जनवरी को पर्चा दाखिल किया गया था। 15 जनवरी को पुलिस ने कोर्ट में गैंगस्टर के मुकदमे में सरेंडर करने से पहले नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनके नामांकन को लेकर भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने याचिका दायर कर समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की थी, जिसके बाद नाहिद हसन का टिकट कटने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। तब समाजवादी पार्टी की ओर से इकरा हसन को टिकट दिए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे, लेकिन इकरा ने लगातार इसका खंडन करती आ रही थीं, अब शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया।