फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPS Alok Sharma saved the city from burning in Tirgiran violence

Meerut News: आईपीएस आलोक शर्मा ने तीरगिरान हिंसा में जलने से बचाया था शहर

Sat, 18 Nov 2023 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
IPS Alok Sharma saved the city from burning in Tirgiran violence
मेरठ। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक बने आईपीएस आलोक शर्मा पर मेरठ जोन की दो साल 23 दिन की कमान रही। उन्होंने मई 2014 में तीरगिरान हिंसा में मेरठ शहर को जलने से बचाया था। इसके अलावा मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेरठ से सहारनपुर तक जिम्मेदार लोगों से समन्वय बनाकर अपराधियों पर शिकंजा कसने में वह माहिर रहे।
विज्ञापन

यूपी कैडर 1991 बैच के आईपीएस आलोक शर्मा को एक जनवरी 2014 को मेरठ जोन की कमान सौंपी गई थी। वह 24 जनवरी 2016 तक मेरठ जोन में रहे हैं। उस समय प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगे की आग धधक रही थी। खासतौर पर मेरठ, सहारनपुर, शामली, हापुड़ सहित वेस्ट यूपी के जिलों में सांप्रदायिक तनाव के हालात बने थे। आलोक शर्मा ने पुलिस चार्ट बनाकर गांव-गांव में चौपाल लगवाई थी। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

उनके समय में ही 10 मई 2014 में मेरठ के तीरगिरान मोहल्ले में हिंसा हो गई थी। इसमें व्यापारी सुशील रस्तोगी के इकलौते बेटे शुभम रस्तोगी की हत्या की गई। इसे लेकर दो समुदाय के बीच टकराव हो गया था। ऐसे में शहर आग के मुहाने पर खड़ा था। उपद्रवी बेकसूर लोगों पर गोलियां चल रहे थे। हिंसा के बीच आलोक शर्मा ने पहुंचकर एक उपद्रवी को मौके से पकड़ लिया था। इसके बाद उपद्रवियों पर मजबूत कानूनी शिकंजा कसा गया। दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों में सौहार्द बनाने के लिए कई बार बैठकें भी की गईं। सहारनपुर में आतंक मचा रहा कुख्यात राहुल खट्टा का एनकाउंटर भी आलोक शर्मा के कार्यकाल में हुआ। वह एक ईंट भट्ठा मालिक से वसूली करके लौट रहा था। इसके अलावा भी वेस्ट यूपी के कई कुख्यातों पर कानूनी शिकंजा कसने का काम उन्होंने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आलोक शर्मा का परिचय

आलोक शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं। वह 1991 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। वह मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में एसएसपी भी रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2021 में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने एसपीजी में आईजी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed