फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL2020: Three arrested betting on IPL in Muzaffarnagar, cash and, ATM card recovered

आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार नकदी, सट्टा मैसेज की हार्ड कॉपी, एटीएम कार्ड बरामद

Sat, 07 Nov 2020 08:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
IPL2020: Three arrested betting on IPL in Muzaffarnagar, cash and, ATM card recovered
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को कुटेसरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, नगदी और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कुटेसरा में सालिम के मकान में कुटेसरा चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ आईपीएल मैचों पर सट्टे होने की सूचना पर दबिश दी। मौके से कुटेसरा निवासी सालिम पुत्र मुस्तफा, सालिम पुत्र मौ. सफी और आजम को दबोच लिया।
विज्ञापन


तीनों के कब्जे से तीन हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, दो ग्रीन कार्ड, तीन मोबाइल फोन, सट्टा मैसेज की हार्ड कॉपी, स्पीकर समेत एक प्रोजेक्टर और एक सेट टॉप बाक्स बरामद हुआ है। तीनों को पुलिस ने चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में मांस समेत दो आरोपी गिरफ्तार
चरथावल पुलिस ने कुल्हेड़ी के जंगल में दबिश देकर गोकशी करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मौके से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि हिंडन चौकी प्रभारी ने सूचना पर कुल्हेड़ी के जंगल में घेराबंदी की।


मौके पर पुलिस को देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से कुल्हेड़ी निवासी गुल्लू उर्फ ममरेज और सद्दाम को गिरफ्तार किया है। इन्हीें के गांव का एक साथी मौके से फरार हो गया। सद्दाम से अवैध चाकू और गुल्लू से तमंचा बरामद हुआ है। दोनों के कब्जे से मांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और लकड़ी का गुटखा बरामद हुए हैं।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed