फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL 2026 Auction: These stars of West UP can shine in the auction

IPL 2026 Auction: चमक सकती है वेस्ट यूपी के इन सितारों की किस्मत, ये है मेरठ का आज तक का सबसे महंगा खिलाड़ी

Mon, 15 Dec 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 15 Dec 2025 06:56 PM IST
सार

Meerut News: आईपीएल 2026 की नीलामी मंगलवार को अबूधाबी में होगी। मेरठ से तेज गेंदबाज सुनील कुमार, विजय कुमार का नाम सूची में शामिल है, तो सहारनपुर के आकिब खान पर भी दांव लग सकता है। गाजियाबाद के भी कई खिलाड़ी चमक सकते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2026 Auction: These stars of West UP can shine in the auction
आईपीएल 2026 नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च में टी-20 क्रिकेट का रोमांच आईपीएल 2026 शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को अबू धाबी में 10 फ्रेंचाइजी 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। बोली की सूची में कुल 359 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें 246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें वेस्ट यूपी के कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मेरठ क्षेत्र से तेज गेंदबाज विजय कुमार, सुनील कुमार, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी भी दावेदार होंगे। सहारनपुर के आकिब खान पर भी दांव लग सकता है। स्थानीय खेल प्रेमियों की निगाहें भी इस नालामी पर टिकी हैं।
विज्ञापन

 

IPL 2026 Auction: These stars of West UP can shine in the auction
मेरठ के आज तक के सबसे महंगे खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : https://www.royalchallengers.com
उत्तर प्रदेश क्रिकेट में लगातार वेस्ट यूपी के शहरों के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी प्रदर्शन के बूते यहां के खिलाड़ियों को यूपी की रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में लगातार जगह मिल रही है और बेहतर प्रदर्शन कर रह हैं। 
इन तीनों टूर्नामेंट की टीम में यूपी के मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर से लगभग 8 से 10 खिलाड़ी शामिल होते हैं। अकेले मेरठ से ही सभी टीमों में 5 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। अब आईपीएल 2026 की तैयारी है और नीलामी सूची में भी मेरठ क्षेत्र के कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के विजय, सुनील और कर्ण पर नजरें
मेरठ से इस बार तेज गेंदबाज विजय कुमार, सुनील कुमार और स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा को नीलामी सूची में शामिल किया गया है। कर्ण शर्मा इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन उन्हें मुंबई ने रिलीज कर दिया। अब उनका नाम नीलामी सूची में शामिल है। विजय कुमार और सुनील कुमार का बेस प्राइस 30 लाख रुपये होगा। कर्ण शर्मा इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी रह चुके हैं। 2017 में चेन्नई ने उन्हें पांच करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन

सहारनपुर के आकिब को मिल सकता है बेहतर प्रदर्शन का इनाम
मेरठ के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी कई खिलाड़ी नीलामी सूची में है। इसमें सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान का नाम भी शामिल है। आकिब यूपी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी लीग में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया है। उन पर भी टीमों की नजर हो सकती है। इसके अलावा शिवम मावी, हापुड़ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्योगी, गाजियाबाद से बल्लेबाज स्वातिक चिकारा का नाम भी सूची में शामिल है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: हिंदू लड़के से तलाक कराने शरई अदालत पहुंचे परिजन, अनम ने दिया रणवीर का साथ, जानें पूरा मामला


 

भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी हो चुके हैं रिटेन
भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी की ओर से 10.75 करोड़ में और समीर रिजवी को दिल्ली ने 95 लाख रुपये में रिटेन किया है। पिछले साल भी ये दोनों खिलाड़ी इन टीमों के लिए खेले थे। भुवनेश्वर कुमार इतनी धनराशि पाकर मेरठ के खिलाड़ियों में सबसे अधिक रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी हैं।
 

आईपीएल इतिहास में मेरठ के क्रिकेटरों को मिलने वाली अधिकतम धनराशि
खिलाड़ी का नाम वर्ष फ्रेंचाइजी धनराशि

प्रवीण कुमार 2016 गुजरात                  3.5 करोड़
कर्ण शर्मा 2017 से 20 सीएसके            5 करोड़
प्रियम गर्ग 2020 एसआरएच                 1.90 करोड़
शिवम मावी 2022 कोलकाता               7.25 करोड़
कार्तिक त्यागी 2022 हैदराबाद              4 करोड़
समीर रिजवी 2024 सीएसके                8.4 करोड़
भुवनेश्वर कुमार 2025 आरसीबी            10.75 करोड़
भुवनेश्वर कुमार 2026 आरसीबी           10.75 करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed