{"_id":"67f93331fb724f7d08087958","slug":"ipl-2025-enjoy-the-matches-on-the-big-screen-in-meerut-that-too-absolutely-free-bcci-has-made-arrangements-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मेरठ में बड़ी स्क्रीन पर लें मैचों का मजा, वो भी बिल्कुल फ्री, बीसीसीआई ने यहां किया है इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: मेरठ में बड़ी स्क्रीन पर लें मैचों का मजा, वो भी बिल्कुल फ्री, बीसीसीआई ने यहां किया है इंतजाम
Fri, 11 Apr 2025 08:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:50 PM IST
सार
बीसीसीआई के सीनियर मैनेजर ऑपरेशंस सुमित मल्लापुरकर ने बताया कि भैंसाली मैदान में शनिवार और रविवार को फैन पार्क लगेगा। यहां बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने का इंतजाम है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल में मैचों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से शनिवार और रविवार को मेरठ में भैंसाली मैदान पर आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। यहां दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद ले सकेंगे। शनिवार और रविवार को दोपहर और शाम को होने वाले मुकाबले को यहां दिखाया जाएगा। बीसीसीआई की ओर से पिछले तीन वर्षों से फैन पार्क की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीसीसीआई के सीनियर मैनेजर ऑपरेशंस सुमित मल्लापुरकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि फैन पार्क में 10 से 12 हजार दर्शकों के मैच देखने की व्यवस्था की गई है। देश भर के 50 शहरों में फैन पार्क लगाए गए हैं। ये पार्क 23 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दर्शकों के लिए स्टेडियम जैसा अनुभव बनाना है। इसमें प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शक अगर चाहें तो भोजन और सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए पार्क के अंदर ही फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है। सभी को पानी निशुल्क दिया जाएगा। फैन पार्क के अंदर लाइव मैच स्क्रीनिंग, संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और वर्चुअल बल्लेबाजी क्षेत्र, नेट्स के माध्यम से गेंदबाजी, फेस-पेंटिंग क्षेत्र, प्रतिकृति डगआउट, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ सहित रोमांचक गतिविधियां होंगी।