फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL 2025 Auction: Big players of Meerut were sold cheaply, neither Preity Zinta liked it, nor Shahrukh Khan

आईपीएल 2025 Auction: सस्ते में बिक गए मेरठ के बड़े खिलाड़ी, ना प्रीति जिंटा को भाए, न शाहरुख खान को रास आए

Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

समीर रिजवी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Big players of Meerut were sold cheaply, neither Preity Zinta liked it, nor Shahrukh Khan
समीर रिजवी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए मेरठ निवासी समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने महज 95 लाख रुपये में खरीदा है। जबकि 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वहीं कर्ण शर्मा अपने बेस प्राइज 50 लाख में ही बिक गए, उन्हें मुंबई ने खरीदा। 
विज्ञापन

 

IPL 2025 Auction: Big players of Meerut were sold cheaply, neither Preity Zinta liked it, nor Shahrukh Khan
कर्ण शर्मा
रविवार को दुबई में आयोजित नीलामी में समीर को दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया। उनके लिए 30 लाख रुपये के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत की। आखिर में दिल्ली ने 95 लाख रुपये में समीर को खरीद लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे प्रदर्शन का नहीं मिला वाजिब दाम
समीर रिजवी पांच साल की उम्र से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। पिछले साल यूपी लीग में उन्होंने 10 मैच में 455 रन बनाए, जिसमें दो शतक थे। इस दौरान 35 छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे। इस साल 2024 की यूपी लीग में वह कानपुर के कप्तान भी रहे और उन्होंने इस सीजन में भी 400 से अधिक रन बनाए। मूल रूप से लोईया गांव के रहने वाले पिता हसीन ने समीर को गांधीबाग में कोचिंग के लिए भेजा था। गांधीबाग में समीर के मामा तनकीब अख्तर कोचिंग कराते हैं। समीर ने अंडर 14, 16, 19 और अंडर 23 भी खेला है। अंडर 19 में इंडिया में भी उनका सेलेक्शन हुआ था। 2019-20 से वह यूपी की ओर से रणजी खेल रहे हैं। समीर के पिता हसीन ने उनके चयन पर खुशी जताई। कहा कि समीर अभी भी अच्छा खेल रहा है और दिल्ली के लिए भी अच्छा करेगा। 
 
विज्ञापन

कर्ण शर्मा को 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
समीर के बाद मेरठ के कर्ण शर्मा की भी बोली लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया। कर्ण शर्मा ने मात्र 8 साल की उम्र से ही एकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखने शुरू कर दिए थे। पिछले आईपीएल सत्र में वह आरसीबी का हिस्सा थे। कर्ण को सबसे पहले 2009 के आईपीएल सीजन में आरसीबी ने ही अपनी टीम में शामिल किया था। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल विनिंग टीम का हिस्सा रहे और 2017 में टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम में भी वो थे। इसके बाद सीएसके की टीम में गए। जहां उन्होंने टीम के साथ 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिता विनोद शर्मा ने कर्ण शर्मा के चयन पर खुशी जाहिर की है। 
 

आज भी लगेगी मेरठ के खिलाड़ियों की बोली
आज आईपीएल ऑक्शन का दूसरा दिन है। मेरठ के बाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा, तेज गेंदबाज विजय कुमार, तेज गेंदबाज विनीत पंवार पर सबकी नजर होगी। सहारनपुर के तेज गेंदबाज आकिब खान का नाम भी आज सूची में रहेगा। मेरठ के शिवम मावी पर भी दांव लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed