फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IOA reviews preparations for National and Asian Games

Meerut News: आईओए ने राष्ट्रीय और एशियाई खेलों की तैयारियों की समीक्षा की

Mon, 21 Aug 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
IOA reviews preparations for National and Asian Games
मेरठ। देशभर में खेलों को संचालित करने वाली सबसे बड़ी खेल संस्था भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारिणी की बैठक की मेजबानी मेरठ के हिस्से में आई। रविवार को आईओए अध्यक्ष और नामचीन एथलीट रहीं पीटी उषा की अध्यक्षता में छह घंटे तक चली इस बैठक में शीर्ष पदाधिकारियों ने एशियाई खेलों से लेकर राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एनएच-58 स्थित एक होटल में एशियन गेम्स पर सघन चर्चा हुई। ये पहला मौका है कि जब आईओए की विशेष बैठक की मेजबानी यूपी के हिस्से में आई और सूबे में भी मेरठ को इसकी मेजबानी का गौरव मिला। बैठक में 23 सितंबर से चीन में शुरू हो जा रहे इन खेलों के लिए खिलाड़ियों के दल, उनकी तैयारियां और अन्य स्टाफ को लेकर बात की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल भी बैठक में एजेंडे में शामिल रहे। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार गोवा को मिली है और इन खेलों का आयोजन आगामी 25 अक्तूबर से किया जाना है। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल नीति, आईओए के बजट और फेडरेशन की मान्यता पालिसी पर भी बात हुई।
विज्ञापन

बैठक में पीटी उषा के अलावा उपाध्यक्ष अजय पटेल, गगन नारंग, राजलक्ष्मी सिंह देव, संयुक्त सचिव अलकनंदा सिंह, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, अमिताभ शर्मा, हरपाल सिंह, योगेश्वर दत्त और डोला बनर्जी मौजूद रहे। आस्ट्रेलिया में होने के कारण संयुक्त सचिव कल्याण चौबे से जूम मीटिंग की गई। भूपेंद्र सिंह बाजवा आईओए की कार्यकारिणी के सदस्य तो हैं ही, भारतीय कुश्ती फेडरेशन की एडहाक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed