फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation underway on house rent allowance, Rs 4.35 crore to be recovered from teachers

Meerut News: मकान किराया भत्ते पर बैठी जांच, शिक्षकों से होगी 4.35 करोड़ की वसूली

Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation underway on house rent allowance, Rs 4.35 crore to be recovered from teachers
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक सहित जिले भर में गलत तरीके से मकान किराया भत्ता लेने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच बैठा दी है। खंड शिक्षा अधिकारी से भी पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है। इन शिक्षकों से 4.35 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। ऐसे में इन शिक्षकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

दरअसल, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग की ऑडिट में पूरे मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग में मकान किराया भत्ता को लेकर बड़ा घपला होना पाया गया। सहारनपुर जनपद के 11 में से केवल पुवांरका ब्लॉक में ही तीन साल में 4.35 करोड़ रुपये अतिरिक्त किराया भत्ता लिया जाना पाया गया था। रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर और शामली में भी ऐसी गड़बड़ी सामने आई थी। रिपोर्ट के आधार पर अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली में लिए गए अतिरिक्त भत्ते का भी खुलासा किया गया था।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद से शिक्षा विभाग में खलबली है खासकर उन शिक्षकाें में, जिन्होंने गलत तरीके से भत्ता ले रखा है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने मामले की जांच बैठा दी है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से भी रिपोर्ट तलब की गई है, जिससे यह साफ हो सके कि किन-किन शिक्षकों ने गलत तरीके से मकान किराया भत्ता लिया है। जिलाधिकारी को भी इससे अवगत कराया जाएगा, जिससे शिक्षकों पर क्या कार्रवाई की जाए यह स्थिति स्पष्ट हो सके। अधिकारियों का कहना है कि जितने भी शिक्षकों ने गलत तरीके से मकान किराया भत्ता लिया है उनसे निश्चित रूप से एक-एक रुपये की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed