{"_id":"6691cea2c24dfbc31600a014","slug":"investigation-started-in-obscene-dance-case-on-ramlila-stage-sardana-news-c-44-1-smrt1055-104491-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में पांच दिन पहले देहाती रागिनी कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगनाओं ने फिल्मी गीतों पर अश्लील नृत्य करने के मामले में प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। रामलीला मंच पर हुए अश्लील नृत्य के मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन ने आयोजन का वीडियो जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
बीते सोमवार की रात मेला बूढ़ा बाबू के अंतर्गत रामलीला मंच पर देहाती रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मर्यादाओं की अनदेखी करते हुए रामलीला मंच पर कलाकारों ने अश्लील नृत्य किया। कलाकारों के अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे कुछ दिन पहले भी भाजपा पदाधिकारियों ने रामलीला मंच पर जूते-चप्पल लेकर चढ़ने का विरोध करते हुए हंगामा किया था। इसके बाद भी रामलीला मंच पर अशोभनीय आयोजन होने से समाज के लोगों में रोष है।
बृहस्पतिवार को भी भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रामलीला मंच पर हो रहे अशोभनीय आयोजन और अश्लील नृत्य के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन आयोजन का वीडियो जुटाकर जांच कर रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर का कहना है कि रामलीला मंच पर हुए अश्लील नृत्य के मामले में वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।