{"_id":"5f529ee88ebc3e54d81540b8","slug":"investigation-of-the-vineet-murder-case-entangled-in-the-monile-location-meerut-news-mrt499692766","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की लोकेशन में उलझी विनीत हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की लोकेशन में उलझी विनीत हत्याकांड की जांच
विज्ञापन
मेरठ। रिलायंस ऑयल कंपनी के कलेक्शन एजेंट विनीत सिवाच हत्याकांड में गंगानगर पुलिस की जांच मोबाइल की लोकेशन में उलझ गई है। पुलिस का मानना है कि घटना से पहले विनीत रजपुरा अपने गांव आया था। उधर, हत्या करने वाला बेहद करीबी है।
रजपुरा निवासी विनीत सिवाच की सिखेड़ा मार्ग पर बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विनीत के मोबाइल की लोकेशन निकाली। जिसमें वारदात से पहले विनीत का रजपुरा गांव में आना बताया। इसके चलते गंगानगर पुलिस ने रजपुरा गांव के कई युवकों से पूछताछ की। उधर, विनीत के भाई रोहित का कहना कि उसका भाई घर नहीं आया था। पुलिस को शुक्रवार को क्राइम सीन भी किया। गंगानगर पुलिस का दावा है कि विनीत हत्याकांड में 38 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे हत्यारों के बारे में सुराग मिल सकता है।
वहीं, पीड़ित परिजनों ने विनीत पर करीब 7-8 लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। उधर, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को टीपीनगर के सात-आठ व्यापारी गंगानगर थाने आए थे। उन्होंने विनीत पर करीब आठ लाख रुपये बकाया बताए। वहीं, सीओ सदर देहात बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस विनीत के हत्यारों की तलाश कर रही है। उधर, विनीत हत्याकांड में एसओजी भी शुक्रवार को घटनास्थल और फिर रजपुरा पहुंची और तथ्य जुटाए। इस बाबत एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि कई बिंदु पर जांच की गई है।