फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation of dispute between army and medical college started in boundary wall case

Meerut News: चहारदीवारी मामले में सेना और मेडिकल कॉलेज के बीच विवाद की जांच शुरू

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Investigation of dispute between army and medical college started in boundary wall case
मेरठ। चहारदीवारी को लेकर मेडिकल कॉलेज और सेना के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि सेना की ओर से एक तहरीर दी गई थी। इसमें कहा गया कि मेडिकल कॉलेज के पीछे सेना की जमीन है। इस पर कॉलेज की ओर से अवैध कब्जा किया जा रहा है। मजूदरों ने सेना की ओर से कराई गई फेसिंग को भी काट दिया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता भी जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शासन के निर्देश पर कॉलेज की भूमि के चारों ओर दीवार बनाई जा रही है। हालांकि वहां पहले भी दीवार थी, जिसके दूसरी ओर सेना की फेसिंग है जो कॉलेज की भूमि पर बनी है। सैन्य अधिकारियों से वार्ता कर इस मामले को जल्द ही निपटा लिया जाएगा। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से अपना-अपना दावा किया जा रहा है। मामले की जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed