फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interviews of students deprived of Sanskrit PhD admission process on 17th

Meerut News: संस्कृत पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में वंचित छात्रों के साक्षात्कार 17 को

Fri, 13 Feb 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Interviews of students deprived of Sanskrit PhD admission process on 17th
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत संस्कृत विषय के कुछ अभ्यर्थी पांच फरवरी को कराए गए साक्षात्कार से वंचित रह गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने दोबारा साक्षात्कार का कार्यक्रम तय किया है। अब यह साक्षात्कार 17 फरवरी को सुबह 11 बजे संस्कृत विभाग विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। संस्कृत के लिए पहले साक्षात्कार हो चुके हैं लेकिन कुछ अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। उनके लिए यह दूसरा अवसर प्रदान किया गया है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां साथ लानी होंगी। इनमें समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, भरा हुआ आवेदन फॉर्म, प्रवेश पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र नेट/जेआरएफ प्रमाण पत्र, प्रस्तावित शोध क्षेत्र में 500 शब्दों का लेख एवं नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाणपत्र शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed