फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interrogation of the junkies of Sotiganj in the case of cutting the contracted bus of theft

चोरी की अनुबंधित बस काटने के मामले में सोतीगंज के कबाड़ियों से पूछताछ

Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of the junkies of Sotiganj in the case of cutting the contracted bus of theft
चोरी की अनुबंधित बस काटने के मामले में सोतीगंज के कबाड़ियों से पूछताछ
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। गाजियबाद से चोरी की गई रोडवेज की अनुबंधित बस काटने के मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश में मंगलवार को खरखौदा पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, इस मामले में सोतीगंज के कबाड़ियों का नाम सामने आया है। इसके चलते पुलिस ने यहां के कई कबाड़ियों से पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं, गैराज में खड़ी मिली स्कूल वैन के बारे में भी छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार की बस गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से 29 जनवरी को चोरी हुई थी। नरेंद्र के बेटे मोहित बस को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचे। जहां पर बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के पास 44 वीं पीएसी वाहिनी के सामने एक गैराज में बस को काटते हुए देखा गया। मोहित ने वीडियो भी बनाया। यह करते देख कबाड़ी भाग गए थे। बाद में खरखौदा पुलिस ने तीन आरोपी सरताज अली निवासी मुरादनगर गाजियाबाद, सरताज अहमद निवासी माधवपुरम सेक्टर-3, ब्रह्मपुरी व इसरार निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया था। इस मामले में छह लोगों के नाम पुलिस की जांच में सामने आए थे। वह बस को चोरी कराने और फिर उसके कटवाने के प्लान में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed