फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Internet services school closed and Police force deployed after arrested of Badar Ali

बदर अली की गिरफ्तारी के बाद मेरठ में तनाव, चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात, स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद

Fri, 05 Jul 2019 11:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Internet services school closed and Police force deployed after arrested of Badar Ali
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में हुई भीड़ हिंसा के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद की अफवाह के चलते प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी संगठन की ओर से बंद की पुष्टि न होने के बावजूद खुफिया इनपुट के आधार पर एहतियातन गुरुवार रात 11 बजे से 18 घंटे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मौसम अनुकूल होने के बावजूद कक्षा आठ तक के स्कूलों में एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से शहर को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटकर सभी संवेदनशील स्थानों पर पीएसी लगा दी गई है। घंटाघर और हापुड़ अड्डा चौराहे पर आरएएफ की भी तैनाती रहेगी। 
विज्ञापन


उधर, शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने अपील की है कि अमन-चैन के लिए आगे आकर पुलिस-प्रशासन का हर मुसलमान सहयोग करें। 30 जून को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद शहर में बवाल हुआ था। माहौल को भांप न पाने की वजह से तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी पर भी शासन की गाज गिरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को खुफिया इनपुट मिला है कि युवा सेवा समिति शुक्रवार को भी नमाज के बाद शहर का माहौल बिगाड़ सकती है। समिति की ओर से पांच जुलाई को भारत बंद को लेकर मैसेज के साथ भड़काऊ ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। यह भी इनपुट था कि बदर अली शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ के बीच पुलिस ऑफिस पहुंचकर गिरफ्तारी देगा। हालांकि उसने गुरुवार को ही एसओ सदर के जरिये गिरफ्तारी करा ली।

इसके बाद भी बदर की ओर से जारी भड़काऊ वीडियो और ऑडियो में जुमे की नमाज के बाद पुलिस-प्रशासन का जगह-जगह पुतला फूंकने का एलान किया गया। शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि शुक्रवार को बंद का किसी भी जमात या उलमा ने आह्वान नहीं किया है। यह सिर्फ अमन बिगाड़ने के लिए अफवाह है। सभी मुसलमानों को शहर के अमन चैन के लिए आगे आकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कि शहर का माहौल खराब हो। 

वहीं पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक ने कहा कि शहर के माहौल को बेवजह बिगाड़ा जा रहा है। हम भी भीड़ की हिंसा का विरोध करते हैं, पर विरोध कानून के दायरे में होना चाहिए। कोई काम ऐसा न करें, जिससे आपसी भाईचारा खराब हो। 

इनामी बवाली बदर अली को पुलिस ने सेटिंग से किया गिरफ्तार
पांच हजार के इनामी बवाली बदर अली को पुलिस ने सेटिंग से गिरफ्तार कर लिया। बदर ने खुद पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी से पहले खुद पुलिस के पास जाने की बात कहते हुए भड़काऊ बयान की वीडियो भी वायरल की। उसे स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने जेल भेज दिया। भीड़ हिंसा के विरोध में 30 जून को युवा सेवा समिति द्वारा फैज-ए-आम में बिना अनुमति सभा और फिर शहर में जुलूस निकालकर बवाल काटा गया था। बदर अली इसका मुख्य आरोपी है। लेकिन देहली गेट पुलिस फैज-ए-आम में रहते हुए भी बदर को पकड़ नहीं पा रही थी। इस बीच बुधवार को नए एसएसपी ने जब उस पर चौतरफा शिकंजा कसा तो बदर ने खुद ही गुरुवार को गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया। जिसके बाद पुलिस से संपर्क साधा। एसओ सदर विजय गुप्ता ने उसे शॉप्रिक्स मॉल से गिरफ्तार कर देहली गेट पुलिस को सौंप दिया। बदर को एसओ सदर की निजी लग्जरी गाड़ी से कचहरी ले जाया गया। 

गिरफ्तारी की, रासुका लगाएंगे
इनामी बदर अली को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। उसकी संपत्ति की जांच चल रही है। उस पर रासुका भी लगाएंगे। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed