फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Yoga Day: Union Minister of State for Education Chaudhary Jayant Singh did yoga with hundreds of

Yoga Day: योग से ही बनेगा जागरूक भारत! मेरठ में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सैकड़ों लोगों संग किया अभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ के सरधना चर्च में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने सैकड़ों लोगों संग योग किया। उन्होंने योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

विज्ञापन
International Yoga Day: Union Minister of State for Education Chaudhary Jayant Singh did yoga with hundreds of
योग कार्यक्रम में जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी मेरठ के सरधना पहुंचे। यहां उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्मबोध की सशक्त प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि योग मन को स्थिर करता है और चेतना की गहराइयों तक पहुंचने में सहायक होता है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 

प्रेमी के लिए मार डाले अपने बच्चे: इस बात से पीछे हटा जुनैद... फिर रची खौफनाक साजिश; पति के जाते ही जान ले ली

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज योग करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है और भारतीय जीवनशैली को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिला रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति की यह विरासत अब दुनिया अपना रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। 

International Yoga Day: Union Minister of State for Education Chaudhary Jayant Singh did yoga with hundreds of
योग कार्यक्रम में जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

जयंत चौधरी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि एक जागरूक और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

सरधना चर्च में आयोजित इस योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, संगीता दोहरे, राजीव बालियान, आतिर रिज़वी, नरेंद्र खजूरी और विश्वास प्रमुख जैसी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

 

International Yoga Day: Union Minister of State for Education Chaudhary Jayant Singh did yoga with hundreds of
योग कार्यक्रम में जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

जयंत चौधरी का यह संदेश न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने वाला है, बल्कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को भी दोबारा स्थापित करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed