{"_id":"68ee5c2a635c4a89b604dc4b","slug":"international-wrestlers-will-gather-at-alka-tomar-wrestling-academy-meerut-news-c-72-1-mrt1058-142284-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलका तोमर कुश्ती एकेडमी में जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलका तोमर कुश्ती एकेडमी में जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान
विज्ञापन
16 से कुश्ती एकेडमी की ओर से किया जाएगा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
मेरठ। 16 अक्तूबर को अलका तोमर कुश्ती एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का जमावड़ा लगेगा। एकेडमी के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर सिसौली स्थित एकेडमी में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी एकेडमी की अध्यक्ष अलका तोमर, मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता ने मंगलवार को नई सड़क स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों से 250 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता अंडर 12, अंडर 15 और अंडर 17 बालक और बालिका दोनों वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। कई अंतरराष्ट्रीय पहलवान जैसे बागपत के गौरव आदि भी हिस्सा लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता फ्रीस्टाइल वर्ग में होगी और सभी भार वर्ग में पहलवान इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की प्रगतियोगिता से पहलवानों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वह अपने शहर का नाम रोशन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में सभी वर्गों के विजेताओं को मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक चौधरी कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।