{"_id":"69f60a3892c2aa68a4088659","slug":"international-football-academy-won-the-match-2-1-meerut-news-c-72-1-mct1009-152691-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने 2-1 से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने 2-1 से मैच जीता
विज्ञापन
जिला फुटबाल संघ की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रीमियर लीग में शनिवार को इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी और आईआईएमटी की टीम के बीच हुआ। इसमें इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने 2-1 से मुकाबला जीता।
मैच की शुरुआत तेज रही और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने काफी दबाव बना लिया। मैच का पहला गोल इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के आदर्श ने तीसरे मिनट में किया। इसके बाद 42वें मिनट में आर्यन ने दूसरा गोल कर टीम को मजबूत दो गोल से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की ओर से वसु ने 46वें मिनट में गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया और कुछ हद तक वापसी की।
आखिर में इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी ने 2-1 से मैच जीता और टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड सुशील त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक सिद्धार्थ राठी और गौरव तोमर ने बताया कि रविवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह छह बजे मेरठ यूथ फुटबॉल एकेडमी और इंटर मेरठ टीम के बीच होगा। दूसरा मैच सुबह आठ बजे मेरठ स्पोर्टिंग और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी और तीसरा मैच शाम चार बजे अजैक्स फुटबाल क्लब और स्पार्टन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया।