{"_id":"5bc59c44bdec22693b022f48","slug":"international-bodybuilders-brendan-ray-and-christine-ray-gave-tips-meerut-youth-stay-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर्स ने शहर के युवाओं को दिए फिट रहने के टिप्स, प्रोटीन स्टोर का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर्स ने शहर के युवाओं को दिए फिट रहने के टिप्स, प्रोटीन स्टोर का किया शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर ब्रेंडन रे
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन स्थित एक जिम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर्स ने युवाओं को बॉडी बिल्डिंग की बारीकियों से रूबरू कराया। ब्रेंडन रे और क्रिस्टीन रे आईएफबीबी के खिलाड़ी रहे हैं। वह एनपीसी चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। मनीष कौशिक, शुभम शर्मा, मोहनीश गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर ने कहा कि जिम करने से फिट रहा जा सकता है और इससे शरीर में वसा की मात्रा कम होती है। जिम करने से आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर बलिष्ठ बनता है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित चिजल जिम में आस्ट्रेलिया के नंबर-एक उत्पाद 'इंटरनेशनल प्रोटीन' के स्टोर का शुभारंभ किया। ब्रेंडन रे और क्रस्टीन रे इस उत्पाद के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
विज्ञापन
यहां उनके साथ अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर क्रिस्टीन रे भी पहुंची थीं। उन्होंने जिम में मौजूद महिलाओं को फिट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने शरीर का खयाल रखना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम या जिम करने से आप पचास की उम्र में भी स्वस्थ और जवान दिख सकती हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/