फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   international athlete Seema Antil and Ankush Punia case reached divorce in Meerut

तलाक तक पहुंचा मामला : तो क्या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा अंतिल नहीं कहलाएंगी मेरठ की बहू

Tue, 15 Jun 2021 01:16 AM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, न्यूज डेस्क-अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, न्यूज डेस्क-अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
international athlete Seema Antil and Ankush Punia case reached divorce in Meerut
अंकुश पुनिया व सीमा अंतिल - फोटो : amar ujala
क्या अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा अंतिल अब मेरठ की बहू नहीं कहलाएंगी? पिछले तीन सालों से पति अंकुश पुनिया व सीमा अंतिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीमा ने फेसबुक पर अपने नाम के आगे से पुनिया सर नेम हटा लिया है। फेसबुक आईडी में डिटेल में खुद को तलाकशुदा भी लिख दिया है। सीमा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास कर रही हैं। मामले में पति अंकुश पुनिया ने विवाद की पुष्टि की है। तलाक प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है, लेकिन अभी हुई नहीं है।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र के खेवड़ा गांव निवासी सीमा अंतिल को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाने में पति अंकुश पुनिया का अहम रोल रहा है। डिसकस खिलाडी अंकुश पुनिया ने कोच बनकर सीमा के खेल को चार चांद लगाए। सीमा को प्रशिक्षण देने के साथ दोनों की मुहब्बत परवान चढ़ी। 6 फरवरी 2011 को दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के सकौती टांडा निवासी अंकुश पुनिया व सीमा के बीच 6-7 साल रिश्ता बहुत मधुर रहा। अंकुश अक्सर विदेशों में खेलों के दौरान सीमा के साथ रहते थे। अंकुश पत्नी सीमा से बेहद लगाव रखते हैं। उन्होंने फेसबुक एकाउंट पर सीमा की खेल से लेकर परिवार में बिताए गए समय की यादें संजो रखी हैं। लेकिन शायद रिश्ते को किसी की नजर लग गई।

पिछले 2-3 सालों से दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसमें सीमा ने खुद को अंकुश से अलग करने का फैसला कर लिया। सीमा ने फेसबुक एकॉउंट पर खुद को तलाकशुदा भी लिख दिया है। हालांकि ये कब अपडेट किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पति अंकुश पुनिया ने मामले की पुष्टि की है, कि पिछले 2-3 सालों से उनके रिश्ते सीमा से तल्ख हुए हैं। जिसके कारण मामला तलाक तक पहुंचा है, लेकिन अभी तलाक हुआ नहीं है, लेकिन हो जाएगा। अंकुश पुनिया कहा वो सीमा अंतिल से बेहद लगाव रखते हैं। लेकिन सीमा की ओर से ही मामला तलाक तक पहुंचाया गया है। सीमा पिछले कई महीनों से ऑस्ट्रेलिया में ही अभ्यास कर रही हैं। जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

अंकुश ने सीमा को दिखाई फर्श से अर्श की राह
अंकुश पुनिया ने पति के धर्म निभाने के साथ कोच का फर्ज भी निभाया। जिसका परिणाम सीमा दिन प्रतिदिन खेलों में आगे बढ़ती गई। 38 वर्षीय सीमा खेल जीवन में 4 कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 रजत व 1 कांस्य, 2 एशियन गेम्स में 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक, वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सीमा खेलों के प्रति बेहद संवेदनशील रहीं, लेकिन अंकुश ने सीमा के साथ बेहद मेहनत की है। इस खबर के बाद एथलेटिक सहित उनके फैंस निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed