फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interests of the Dalit community are safe with the Samajwadi Party: Dr. Sanjeev Chiraudi

दलित समाज का हित समाजवादी पार्टी में सुरक्षित : डॉ. संजीव चिरौड़ी

Sun, 13 Sep 2026 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Interests of the Dalit community are safe with the Samajwadi Party: Dr. Sanjeev Chiraudi
पनवाड़ी गांव में सपा की बैठक में भाजपा सरकार को कोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पनवाड़ी गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार को कोस। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है।
गांव में सपा कार्यकर्ता धनराज के आवास पर हुई बैठक का संचालन अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव चिरौड़ी ने किया। डॉ. संजीव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े, किसान और मजदूर परेशान हैं। दलित और पिछड़े वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। विजयपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग को केवल हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान का डर दिखाकर वोट लेने का काम किया है। पिछड़ा वर्ग अब बाबा साहब के संविधान से मिले मताधिकार की ताकत को समझ चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा को मजबूत करने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। धनराज पनवाड़ी को जिला उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, नवीन को विधानसभा अध्यक्ष, शिवदत्त को विधानसभा सचिव, प्रमोद कुमार को जिला उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ और हुकुम सिंह को दौराला ब्लॉक उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया। इस दौरान संजय कश्यप, कौशल, ओमवीर जाटव, हरिओम कश्यप, मोहम्मद रफी, तेजपाल सिंह, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed