Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter-school cricket tournament begins today at Guru Teg Bahadur School

Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Fri, 13 Nov 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Inter-school cricket tournament begins today at Guru Teg Bahadur School
- 17 से 19 आयु वर्गों में होंगे मुकाबले, विजेता और उपविजेता टीमों को मिलेगी ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से जीटीबी स्कूल के मैदान पर शनिवार से चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने शुक्रवार को स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की टीमें 17 से 19 वर्ष आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन

ग्रुप-ए में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़, ऋषभ पब्लिक स्कूल मेरठ, दीवान पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल सहित अन्य टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-बी में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शार्पेन पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल बहसूमा और रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीमें शामिल रहेंगी। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि रालोद नेता मनोज राठी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को विशेष ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अंशु, गौरव, अनमोल, उमैर आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed