फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter-school chess competition begins at BNG School

Meerut News: बीएनजी स्कूल में इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Inter-school chess competition begins at BNG School
- अंडर 9 से अंडर 19 तक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को द्वितीय राजकुमार मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के 50 स्कूलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 9 से लेकर अंडर 19 तक के बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। पहले दिन बालक वर्ग अंडर 9 में निर्भय शर्मा और अग्रिम जैन जैन ने बढ़त बनाई। अंडर 12 में कुनाल, माधव शर्मा, आरुष और ईशान आगे रहे। अंडर 15 में अर्थव त्यागी और क्षितिज ने बढ़त हासिल की। अंडर 19 में आर्यमन राजवंशी और प्रियांश तोमर ने अच्छा प्रदर्शन किया। आज रविवार को दोनों वर्गों में फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग अंडर 9 में शान्वी और काश्वी बंसल ने बढ़त बनाई। अंडर 12 में आव्या और खुशी आगे रहीं। अंडर 15 में मानवी और अरिनी देवाशीष ने बढ़त प्राप्त की। अंडर 19 में निष्ठा त्यागी और गायत्री ने बढ़त हासिल की। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला शतरंज एसोसिएशन, विवेक त्यागी और कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी का योगदान रहा। बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल ने भी इसमें विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed