{"_id":"5aecbe4e4f1c1b60098b8369","slug":"inter-locking-tiles-factory-me-pakdi-sharaab","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री मेें शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री मेें शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचौली पुलिस ने मैथना-उल्देपुर संपर्क मार्ग स्थित उल्देपुर के पूर्व प्रधान की फैक्ट्री से 110 पेटी अवैध शराब और 34 हजार की नकदी बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब में मिलाए जाने वाले नशीले पदार्थ और यूरिया भी बरामद की। मौके से पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इंचौली थानाध्यक्ष पंकज शर्मा के मुताबिक बृहस्पतिवार रात थाना पुलिस मैथना की तरफ गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मैथना-उल्देपुर संपर्क मार्ग पर स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हैं। पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारा तो अंदर भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान कार से बीस पेटी और कमरों में 80 पेटी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने तीन किलो यूरिया, नशे की गोलियां सहित शराब बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का है। मौके से 34 हजार नकदी भी मिली। पुलिस ने मौके से राहुल इस्लाम पुत्र राजू इस्लाम निवासी उल्देपुर, सुधीर पुत्र भगवान निवासी रूकनपुर मोरना थाना भावनपुर व अरू ण पुत्र तेजपाल चौहान निवासी उल्देपुर थाना गंगानगर को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पंकज शर्मा के मुताबिक फैक्ट्री मालिक शीतल चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी उल्देपुर गांव का प्रधान रह चुका है। बब्लू प्रधान निवासी सुराना, विक्रम निवासी मिनाक्षीपुरम व तीन अज्ञात अभी फरार हैं। कपड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।