फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter failed student found hanging from rope

Meerut News: इंटर में फेल छात्र रस्सी से लटका मिला

Thu, 27 Apr 2023 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Inter failed student found hanging from rope
जानीखुर्द (मेरठ)। गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी इंटर के छात्र विकास का शव बुधवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट के मंगलवार को जारी परीक्षाफल में फेल हो गया था। छात्र की मौत पर परिवार और गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी सतपाल प्रजापति का 18 वर्षीय बेटा विकास गाजियाबाद जिले में पड़ने वाले पतला इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। उसके दिव्यांग पिता सतपाल कश्यप की तीन साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। विकास की दो बड़ी बहनों को विवाह हो चुका है। विकास अपनी मां के साथ गांव में रह रहा था। मंगलवार को इंटर का घोषित परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें वह फेल हो गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तभी से वह मायूस था। बुधवार दोपहर विकास घर के कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना का पता कुछ देर बाद परिजनों को चला। उन्होंने रस्सी के फंदे से विकास को नीचे उतारा और स्थानीय डाॅक्टर को दिखाया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार विकास, पिता की मौत के बाद से काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed