फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Intelligence department alert about farmers

किसानों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट

Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Intelligence department alert about farmers
किसानों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट
विज्ञापन

मेरठ। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की तैयारी में जुटे किसानों की निगरानी में खुफिया विभाग लगा है। रोहटा, सरूरपुर, जानी, सरधना और मवाना, दौराला थाना क्षेत्रों के 45 गांव के लोगों पर पुलिस गंभीरता से नजर रखे हुए है। शासन ने भी निर्देश दिए हैं कि किसानों से लगातार बातचीत की जाए। उन्हें समझाया जाए कि वे दिल्ली न जाएं।
जिले से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने की तैयारी में है। किसान संगठनों के पदाधिकारी, गांवों के निवर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान भी निजी वाहनों से जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर खुफिया विभाग सक्रिय है। पुलिस प्रशासन ने भी कई गांवों के लोगों को चिह्नित किया है। रविवार से पुलिस अलग-अलग स्थानों पर किसानों को रोककर समझाने का प्रयास करेगी। 25 जनवरी को गंग नहर मार्ग, एनएच-58, मेरठ पौड़ी मार्ग और अलग-अलग स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन

लगातार समझाया जा रहा: एसपी
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि किसान संगठनों, पदाधिकारियों व नेताओं को दिल्ली न जाने के लिए लगातार समझाया जा रहा है। इस संबंध में शासन के निर्देशों का भी पालन कराया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि किसानों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जाए। उन्हें रोकने में बल प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed