{"_id":"5e275dec8ebc3e4afa1d2254","slug":"intelligence-bureau-office-will-be-built-in-ganganagar-meerut-news-mrt465085445","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में बनेगा इंटेलीजेंस ब्यूरो का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर में बनेगा इंटेलीजेंस ब्यूरो का कार्यालय
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम में खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गंगानगर के सी-पॉकेट में कार्यालय बनाया जा रहा है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से जमीन की मांग को मेरठ विकास प्राधिकरण ने लगभग पूरा कर दिया है। इस कार्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठेंगे।
मवाना रोड स्थित गंगानगर में करीब 4100 मीटर जमीन में आईबी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इस जमीन के लिए आईबी 43 करोड़ रुपये एमडीए को देगा। एमडीए ने इस संबंध में इंटेलीजेंस ब्यूरो को पत्राचार किया है। इसमें जमीन के बारे में जानकारी दी गई है। अगले एक-दो दिन में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं आरएएफ भी एमडीए की शताब्दीनगर योजना में खाली पड़े फ्लैटों को खरीदने की तैयारी में है। इस मामले में कई बार बोर्ड बैठक में चर्चा हुई है, लेकिन सौदा फाइनल नहीं हो पाया। अब एक बार फिर आरएएफ 108 वाहिनी समाजवादी फ्लैटों को खरीदने की तैयारी कर रही है।
एमडीए सचिव प्रवीणा ने बताया कि इंटेलीजेंस ब्यूरो जमीन और आरएएफ फ्लैट खरीदने की तैयारी में हैं। इससे एमडीए को करोड़ों रुपये की आय होगी।