फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Insulted with peasant leader in TV talk, and demand for removal of district president from post

किसान नेता के साथ अभद्रता पर भड़का राजपूत समाज, जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग

Fri, 29 Mar 2019 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Insulted with peasant leader in TV talk, and demand for removal of district president from post
यूपी पुलिस

राजपूत चेतना मंच ने सहारनपुर में एक टीवी चैनल की चुनावी चर्चा में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किसान नेता अरुण राणा के ऊपर जूता उठाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह मामला सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र का है।

विज्ञापन


शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर राजपूत चेतना मंच की बैठक में डॉ. बी. पी. सिंह ने कहा कि चुनावी चर्चा में किसान नेता अरुण राणा द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में हंगामा करना और जूता उठाना एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है, जबकि पूरे प्रकरण को मीडिया के माध्यम से पूरे देश की जनता देख रही थी। ऐसे जिलाध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा अध्यक्ष मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।
विज्ञापन


वहीं अध्यक्षता कर रहे मुकेश राणा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अथवा पार्टी संगठन पदाधिकारी को आम जनता की समस्याओं को सुनकर शालीनता से उसका जवाब देने का औचित्य है। न कि सत्ता के नशे में चूर होकर किसी के पीछे जूता लेकर दौड़ना। इस घटना से राजपूत समाज में भारी आक्रोश है। इस मौके पर राजवीर सिंह, अमित राणा, अजय राठौर, लोकेश राणा, पवन सिंह राणा, दिनेश राणा, कान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed