फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   instructios to make corona control room in medical

मेडिकल में कोरोना कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
instructios to make corona control room in medical
मेरठ। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को कोरोना कंट्रोल रूम खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में भेजे गए पत्र में कहा कि मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 से संबंधित मरीजों की बहुत शिकायत आ रही हैं। इसके लिए पहले भी चेताया गया है। इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करें। उसमें एक वरिष्ठ चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करें। यहां तैनात चिकित्सक कोविड अस्पताल में प्रतिदिन हो रही कार्रवाई, सुरक्षा, दवा, भोजन और सफाई की सतत निगरानी करेगा। इसका पूरा रिकार्ड रखा जाए और उसका समय-समय पर निरीक्षण भी करें। उन्होंने प्राचार्य को पत्र भेजकर कोरोना संक्रमण से पहले दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के उपचार और देखरेख के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के उपचार हेतु जितने भी मरीज जा रहे हैं उनमें से अधिकतर दूसरे रोगों से भी ग्रसित हैं। इसके चलते उनके उपचार में सावधानी और सुरक्षा बरतने की जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed