{"_id":"6a6cba01a964c89d6504fb4c","slug":"instructions-issued-to-streamline-arrangements-on-the-kanwar-route-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113050-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष कर्मचारी की बैठक लेते हुए। ( स्रोत नगर पंचायत) फलावदा
फलावदा। आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह से मुस्तैद है। चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की और कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए।
चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने बताया नगर के मंदिरों और उनके आसपास खतौली कांवड़, मवाना, बातनोर, मंदवाड़ी, नैडू मार्ग और मोहल्ला बंजारन से अटल चौक तक के रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने और शिवभक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और बिजली के पोल पर प्लास्टिक टेप लगाई गई।
नगर पंचायत द्वारा खतौली मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में शिवभक्तों के लिए भंडारा एवं भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। चेयरमैन ने स्वयं सभी मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों का जायजा लेकर कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक फईम अहमद, परवेज, एहसान सैफी आदि मौजूद रहे।