फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions given for correcting records and collection of revenue

डीएम ने तहसील का किया औंचक निरीक्षण-एसडीएम को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Sat, 06 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for correcting records and collection of revenue
रिकार्ड ठीक दुरुस्त करने और राजस्व वसूली के दिए निर्देश
विज्ञापन

सरधना। लखनऊ से बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार को डीएम के. बालाजी ने तहसील मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, अधूरे पडे़ रिकार्ड दुरूस्त करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कई फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
डीएम ने सबसे पहले तहसील परिसर का निरीक्षण किया। कई जर्जर भवनों को देखकर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट और रिकार्ड रूम देखा। राजस्व संबधी मुकदमों की लंबित फाइलों के तेजी से निस्तारण कराने को कहा। इसके बाद एसडीएम कोर्ट की फाइलों की जांच की। लखनऊ से टीम आने के पहले फाइलों को अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान करनावल निवासी किसान विनोद व भामौरी निवासी धर्मपाल ने अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से की। उन्होंने एसडीएम अमित भारतीय व तहसीलदार को एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय पर जांचे दस्तावेज
रोहटा। ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को सीडीओ शशांक चौधरी ने औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद ब्लाक सभागार में सीडीओ और परियोजना निदेशक ने ब्लॉक के सभी सचिव, टीए, एडीओ की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह, एनएलओबी आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल पूरा करें। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता की अलमारी देख फटकार लगाई। कर्मचारियों को क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed