{"_id":"69ef7a414e4cf7749404e731","slug":"instructions-for-improvement-in-livestock-sector-emphasis-on-developing-possibilities-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104804-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशुधन प्रक्षेत्र में सुधार के निर्देश, संभावनाओं को विकसित करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशुधन प्रक्षेत्र में सुधार के निर्देश, संभावनाओं को विकसित करने पर दिया जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने सोमवार को राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि प्रक्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।
करीब 1300 एकड़ में फैले इस प्रक्षेत्र में गाय व भैंस की उत्तम नस्ल तैयार करने के साथ-साथ उन्नत बीज उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। मुकेश मेश्राम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा नस्ल की स्वदेशी गायों के पालन को बढ़ावा दिया जाए और किसानों को इसके लिए जागरूक कर प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन से पशुपालन को नई दिशा मिल सकती है। प्रक्षेत्र के प्रबंधक अर्जुन सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि बेहतर चारा उत्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने मालीपुर स्थित गोशाला का भी दौरा किया। वहां गो सेवकों को निर्देश दिए कि वह गोवंश की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करें।
इस दौरान दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने दैनिक श्रमिक संघ के बैनर तले अपनी समस्याएं भी रखीं। राजकीय कृषि प्रक्षेत्र संघ अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के नियमितीकरण, मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सचिन चौधरी सहित प्रक्षेत्र का स्टाफ मौजूद रहा।