फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector took bribe of more than one lakh, suspended

दरोगा ने ली एक लाख से ज्यादा की घूस, निलंबित

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector took bribe of more than one lakh, suspended
दरोगा ने ली एक लाख से ज्यादा की घूस, निलंबित
विज्ञापन

- छेड़छाड़ के मामले में युवक से समझौते के नाम पर वसूली का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। एक पक्ष से पैसे लेकर दूसरे पक्ष को धमकाने और घूस लेने की की शिकायत के बाद गंगानगर थाने के एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी से शिकायत की गई थी।
सूत्रों के अनुसार कुछ समय पूर्व एक युवती ने रजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार से शिकायत कर एक युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया था। दरोगा ने आरोपी को धमकाया था। साथ ही एक लाख से ज्यादा रुपये लेकर मामले को निपटा दिया था। वहीं, कुछ दिन पूर्व युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर बताया कि पुराने मामले के कारण युवती उसे परेशान कर रही है। पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रही है।
विज्ञापन

युवक ने दरोगा पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवती पक्ष के साथ मिलकर उसे धमकाया था। मामला निपटाने और समझौते के नाम पर एक लाख से ज्यादा रुपये ले लिए। इसके बावजूद युवती उसे फिर से ब्लैकमेल कर रही है। जब उसने दरोगा दिनेश कुमार से शिकायत की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रकरण की जांच कराने पर कुछ तथ्य दरोगा के खिलाफ पाए गए। इसके आधार पर रविवार को निलंबित कर दिया गया। गंगानगर थाने में भादवि की धारा 384 व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा के खिलाफ कुछ और शिकायतें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूरे दिन बंद रहती है रजपुरा चौकी
निलंबित हुए दरोगा दिनेश कुमार पर रजपुरा चौकी का चार्ज था। यह चौकी अक्सर पूरा दिन बंद रहती है। चौकी के आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ समय में चोरी व लूट की कई घटनाएं हुईं। इनमें ज्यादातर चोरी और लूट की घटनाएं रहीं। वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed