फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector sealed the street, 55 people in trouble

दरोगा ने गली की सील, 55 लोग परेशानी में

Wed, 22 Jul 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inspector sealed the street, 55 people in trouble
हॉट स्पॉट
विज्ञापन

दरोगा ने गली की सील, 55 लोग परेशानी में
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र की सुभाष नगर गली आठ के लोग एक दरोगा की मनमानी से परेशान हैं। इस गली की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। लेकिन घर को सील करने के बजाय यह दरोगा रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है। यह सिलसिला 10 दिनों से चल रहा है। खास बात यह है कि संक्रमित महिला कोरोना को मात दे चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी गली नहीं खोली जा रही है। मंगलवार को लोगों ने दरोगा के खिलाफ हंगामा कर दिया।
पीड़ित लोगों ने बताया कि महिला का मकान गली में सबसे बाद में है। यह महिला 10 जुलाई को संक्रमित मिली थी। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही और अब स्वस्थ होने पर अपने घर में रह रही है। लेकिन उसके बावजूद दरोगा विमल सैनी रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है। इस गली में 55 लोग रहते हैं। जिनमें अधिवक्ता, बैंक कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग से भी हैं। लोगों के अनुसार दरोगा से विवाद भी हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी वह सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को स्थानीय लोगों अधिवक्ता मनोज कुमार, नमन कुमार, धीरज कुमार, सरोज, लज्जाराम, कृष्ण अवतार, ऋषिपाल, रेनू आदि ने दरोगा के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन

परेशानी का भी समाधान नहीं
लोगों के अनुसार हॉटस्पॉट का 200 मीटर का नियम है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को दूध, सब्जी या आवश्यक वस्तुओं की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन 10 दिन से यहां पर किसी परेशानी का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स की कमी पर लगाया ताला
सुभाष नगर में गली नंबर 8 मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हॉटस्पॉट है। फोर्स की कमी होने के चलते दरोगा ताला लगा देते हैं। हॉटस्पॉट में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य सभी लोगों के आवागमन पर पूरी तरीके से रोक रहती है। -संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed