फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector of Sardhana police station corona infected, Mulheda post closed for 48 hours

सरधना थाने के दरोगा कोरोना संक्रमित, मुल्हेड़ा चौकी 48 घन्टे के लिए बंद

Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Sardhana police station corona infected, Mulheda post closed for 48 hours
सरधना थाने का दरोगा कोरोना संक्रमित, मुल्हेड़ा चौकी 48 घंटे के लिए बंद
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण लगातार पुलिस विभाग में पैर पसारता जा रहा है। चार दिनों में कंकरखेड़ा थाने के बाद क्राइम ब्रांच का ऑफिस कोरोना की चपेट में आया है। वहीं, मंगलवार को सरधना थाने की मुल्हेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसपी देहात के निर्देश पर पुलिस चौकी 48 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी है। वहीं, 8 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। मुल्हेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा तीन दिन से छुट्टी पर थे। इससे पहले वह सरधना थाने भी गए। एसओ सरधना उपेंद्र मलिक का कहना है कि जांच की जा रही है कि संपर्क में रहे 15 पुलिसकर्मियों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। वहीं, इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा का कहना है कि थाने के फॉलोअर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी 60 पुलिसकर्मियों ने टेस्ट करा लिया है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्राइम ब्रांच ऑफिस के 22 पुलिसकर्मियों के मंगलवार को टेस्ट कराए गए हैं। शोभित विश्वविद्यालय क्वारंटीन सेंटर स्थित सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह नोएडा से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed