दरोगा ने युवती से दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, फिर दुश्मनी में बदली मोहब्बत, अब पत्नी ने रची साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा जमानत पर जेल से बाहर आया और बहाल भी हो गया। बुधवार को युवती पर तेजाबी हमला होने के बाद मामला फिर से गर्मा गया है। अभी तक पुलिस अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। पुलिस महज तमाशबीन बनी हुई है।
दरोगा नरेंद्र कुमार और युवती में करीब एक साल से विवाद है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर केस दर्ज करा चुके हैं और दोनों जेल भी काट चुके हैं। बुधवार को युवती पर एसएसपी आवास के पास तेजाबी हमला हो गया। पुलिस शुरुआत में एक्टिव हुई, लेकिन जैसे ही पता चला कि मामला दरोगा नरेंद्र से जुड़ा हुआ है तो जांच ढीली पड़ गई।
पुलिस अधिकारी बोले कि दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा रहे हैं। युवती के ऊपर तेजाब फेंका गया है, लेकिन मेडिकल में जला हुआ नहीं आया। तेजाबी हमले के पीछे कौन सी साजिश है या फिर दरोगा की पत्नी ने युवती को मारने के लिए यह कदम उठाया है, इसकी पुलिस गहनता से जांच करने का दावा कर रही है।
वीआईपी इलाके में हमला, पुलिस खामोश
एसएसपी आवास के पास वीआईपी इलाके में दुष्कर्म पीड़िता पर सरेशाम तेजाबी हमला हुआ। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है। दरोगा की पत्नी और दो युवकों पर तेजाब फेंकने का आरोप है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के यहां पल्लवपुरम में दबिश नहीं दी। पुलिस अभी पीड़िता की ही जांच करने में जुटी है।
पुलिस को अंदेशा है कि हमले के पीछे गहरी साजिश है। जो कि पुलिस जांच में सामने आएगी। दरोगा पर कार्रवाई करने को लेकर पीड़ित युवती कई बार पुलिस अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट चुकी है। आरोप है कि दरोगा की पत्नी ने उनके खिलाफ फर्जी केस कराया है, जिसमें उसका भाई अभी जेल में बंद है।
तेजाब फेंकते ही चिल्लाई युवती
युवती पर तेजाब फेंका गया, जिससे वह चिल्लाने लगी। उसके हाथ, पैर और शरीर पर तेजाब फेंका गया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि तेजाब ज्यादा ज्वलनशील नहीं है। युवती का कहना कि उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा।
दरोगा की पत्नी अनीता ने पहले धमकी दी कि उसके पति से केस वापस न लेने की सजा दे रही है। पुलिस ने तेजाब की बोतल भी मौके से बरामद की है। तेजाब से हमला होने की जानकारी पर उसके परिजन पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
एफएसएल की टीम भी पहुंची
तेजाबी हमले की जानकारी पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना किया और सैंपल भी लिए। युवती के कपड़े सील किए गए हैं। यह तेजाब कितना खतरनाक है, इसकी भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने सैंपल को निवाड़ी फोरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने की बात कही है।
पीड़ित युवती की तहरीर पर दरोगा की पत्नी और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा है। पीड़िता कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आई है। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी