फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspector ke saamne dhamki , bjpee thane se khiske

इंस्पेक्टर के सामने धमकी, थाने से खिसके भाजपाई  

Mon, 12 Mar 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
inspector ke saamne dhamki , bjpee thane se khiske
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मकान और दुकान के विवाद में भाजपाइयों ने दूसरे पक्ष को थाने में ही धमकी दे दी। जिस पर इंस्पेक्टर ने भाजपाइयों को आड़े हाथों लेकर हवालात में डालने की चेतावनी दे दी। मामला बिगड़ता देख भाजपाई थाने से खिसक गए।
विज्ञापन

मकान और दुकान के किराए को लेकर चल रहा विवाद कई बार थाने पहुंचा। लेकिन निपटारा नहीं हुआ। रविवार को पहला पक्ष कार्रवाई की बाबत थाने पहुंचा तो दूसरे पक्ष की पैरवी में कई भाजपाई पहुंच गए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा दोनों पक्षों से बात कर रहे थे। लेकिन विवाद का हल निकलने के बजाय दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि भाजपाइयों ने पहले पक्ष को इंस्पेक्टर के सामने ही भुगत लेने की धमकी दे दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर शांत किया। 
विज्ञापन


कानून को मत समझो कमजोर
इंस्पेक्टर ने खासकर भाजपाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को इतना कमजोर मत समझो। मेरे ही ऑफिस में मेरे ही सामने इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता का प्रभाव दिखाने की कोशिश मत करना। जरा सी देर में सारी नेतागिरी निकल जाएगी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंगा। इंस्पेक्टर की चेतावनी के बाद दोनों पक्षों के लोग चुप्पी साध गए। भाजपाई भी दबे पांव थाने से खिसक गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि दो पक्षों में मकान व दुकान के किराए के लेकर विवाद है। दोनों पक्षों ने समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। एक सप्ताह में हल नहीं निकाल पाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed