फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector gathered evidence against acid victim

दरोगा ने तेजाब पीड़िता के खिलाफ जुटाए सबूत

Sat, 14 Mar 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Inspector gathered evidence against acid victim
दरोगा ने तेजाब पीड़िता के खिलाफ जुटाए सबूत
विज्ञापन

मेरठ। तेजाब पीड़िता की साजिश की पोल व अपनी पत्नी को बेगुनाह साबित करने के लिए दरोगा नरेंद्र कुमार ने सुबूत जुटाए हैं। पीड़िता की टिकटॉक वीडियो और डीजीपी कार्यालय के बाहर बनी वीडियो को आधार बनाकर दरोगा तेजाब हमले को फर्जी बता रहे हैं। दरोगा ने एसएसपी से डीजीपी तक जांच कराने की मांग की है।
एसएसपी आवास के पास एक युवती के ऊपर दरोगा नरेंद्र कुमार की पत्नी और दो अज्ञात युवकों ने दस दिन पहले तेजाब डाला था। जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज है। पुलिस की जांच पीड़िता के खिलाफ चल रही है। पीड़िता डीजीपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुकी है। इस मामले की जांच में पुलिस उलझ गई है। पुलिस का दावा है कि तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि पीड़िता दावा कर रही कि सिविल लाइन थाने की पुलिस दरोगा की पत्नी को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दरोगा नरेंद्र कुमार एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां दरोगा नरेंद्र ने पीड़िता की होली की टिकटॉक वीडियो दिखाई। जिसमें पीड़िता के हाथ पर तेजाब का कोई निशान नहीं दिख रहा। दूसरी वीडियो डीजीपी कार्यालय के बाहर की है, जिसमें पीड़िता के दाएं हाथ को झुलसा दिखाया है, जबकि हमले में बायां हाथ तेजाब से जलना बताया था। हालांकि, इस वीडियो में अभी असमंजस की स्थिति बनी है। क्योंकि पीड़िता के हाथ में एक शिकायती पत्र भी है। जिसेे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। दरोगा का दावा है कि पीड़िता के खिलाफ उसके पास काफी सुबूत हैं, जिसके आधार पर पुलिस को मुकदमे में एफआर लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed