फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspected the model villages of Kudi Kamalpur and Bahajadka

आदर्श गांव कूड़ी कमालपुर और बहजादका का निरीक्षण किया

Thu, 17 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Inspected the model villages of Kudi Kamalpur and Bahajadka
निरीक्षण के दौरान डीसी वर्क पौधारोपण करते हुए। (स्त्रोत ग्राम प्रधान) मवाना।
मवाना। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के आदेशों पर राज्य सलाहकार समिति के सदस्य दयाचंद वर्क ने हस्तिनापुर ब्लॉक के आदर्श गांव कूड़ी कमालपुर और मवाना ब्लाक के आदर्श गांव बहजादका का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आदर्श गांव कूड़ी कमालपुर पहुंचने पर दयाचन्द वर्क का ग्राम प्रधान सेवानंद, ग्राम विकास अधिकारी नीतू सैनी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने स्वागत किया। दयाचंद वर्क और अन्य ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित मानकों पर संबंधित व्यक्तियों से बात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और गांव के रास्तों, नालियों, साफ सफाई, यूपीसिड़को द्वारा कराए गए निर्माण कार्य, पानी की टंकी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, विद्यालय में स्थित लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण किया। अवगत कराया कि गांव की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले 12 बच्चों ने हाल ही में हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


दयाचंद वर्क ने ग्राम प्रधान एवं अन्य के साथ पानी की टंकी परिसर में पीपल का वृक्ष और प्राइमरी स्कूल परिसर में सहजन के पौधे रोपे। इसके बाद आदर्श गांव बहजादका में निर्धारित मानकों पर संबंधित लोगों से बात कर जानकारी ली। विकास कार्याें जिम, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले 10 बच्चों ने हाल ही में हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed